200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के बीच एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर का जेल से भेजा गया लव लेटर सुर्खियों में है। लेटर में ठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है।
200 करोड़ के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस के बीच अचानक कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को फिर से एक इमोशनल लव लेटर भेज दिया है। खास बात ये है कि यह लेटर ऐसे वक्त आया है जब जैकलीन कोर्ट में सरकारी गवाह बनने की कोशिश कर रही हैं।
लेटर में जताया प्यार
21 अप्रैल को लिखे इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को “बेबी बोम्मा” और “मेरी जैकी” कहकर संबोधित कर लिखा- “प्यार और जंग में सब जायज है” और हर परिस्थिति में वो हमेशा उनके साथ खड़े रहेगे।

लेटर में सुकेश ने लिखा कि वो जैकलीन से बहुत प्यार करते है और उन्हें काफी मिस भी करते है। आगे लिखा कि उनके बीच का रिश्ता ही दुनिया में सबसे ज्यादा मायने रखता है। सुकेश ने पहले भी कई मौकों पर जैकलीन को लेटर लिखा है।
गवाह बनने की अर्जी पर सुनवाई
इधर, जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में इस मामले में ‘अप्रूवर’ यानी सरकारी गवाह बनने के लिए आवेदन दिया है। इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
सुनवाई के दौरान ED ने जैकलीन की अर्जी का विरोध किया और इसे आधारहीन बताया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
क्या है पूरा मामला?
सुकेश पर आरोप है कि उसने 200 करोड़ रुपए की ठगी की और इसी पैसे से जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स दिए। इस मामले में ED ने जैकलीन को भी आरोपी बनाया है और उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है।





