mor36garh-logo

सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बैठे आयुष डॉक्टर द्वारा मरीजों से पर्ची लिखने के लिए पैसा लेने का मामला सामने आया है।

बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बैठे आयुष डॉक्टर द्वारा मरीजों से पर्ची लिखने में पैसा लेने का मामला सामने आया है। लोगों विरोध करने पर बावजूद डॉक्टर द्वारा मरीज को देख लेने धमकी दी जा रही है।

विरोध करने पर डॉक्टर ने दी धमकी 
जब मरीज से पैसा लेने की बात पर बजरंग दल के मोनू तिवारी, सुमित उपाध्याय अस्पताल पहुंच डॉक्टर हेमंत गुप्ता से सवाल करने लगे तो हेमंत गुप्ता देख लेने की बात पर धमकी देने लगे। इतना ही नहीं ऊंची पहुंच के दम पर बतौली निवासी हूं। मेरा क्या कर लोगे कह कर धमकाने लगे। जब डॉक्टर को वीडियो बनाने की बात का पता चला तो वे माफी भी मांगने लगे। 42 ग्राम पंचायत के हजारों मरीज इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे है और यहां अटैच में पदस्त मरीजों की भावनाओं से खेलते हुए अवैध उगाही में लगे हुए हैं।

बजरंग दल ने जताया विरोध 

इस संबंध में बजरंग दल के मोनू तिवारी ने कहा कि डॉक्टर द्वारा मरीजों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। इनकी अवैध उगाही हम विरोध करते है और इन पर कड़ी करवाई होनी चाहिए।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई- सीएमएचओ 
इस सम्बद्ध में जिला सीएमएचओ डॉक्टर प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि, इस मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News