mor36garh-logo

अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता ने बेटे पर तीर चला दिया

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही बेटे पर तीर चला दिया। गंभीर रूप से घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Mor36garh

Mor36garh

Related News