mor36garh-logo

जीजा ने गमछा से गला घोंटकर साले को मार-डाला:

राजधानी रायपुर में शराब पीने को लेकर जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। आरोपी ने गमछे से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घनश्याम यादव (30) निवासी ग्राम पल्सीपानी थाना कोमाखान अपने जीजा गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45) के साथ कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में काम करता था। 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी पहुंचे।

अकेले शराब पीने से गुस्साया

यहां शराब पीने के दौरान आरोपी ने 150 रुपए देकर घनश्याम को शराब लाने भेजा। घनश्याम शराब लेकर आया, लेकिन उसे अकेले ही पी गया। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा था। 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी गए।

इस दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया। आरोपी उसके पीछे पहुंचा। मौके पर आरोपी ने नदी के मेढ़ से धक्का दे दिया, जिससे घनश्याम नीचे गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी को लगा कि वह जिंदा हो सकता है।

पकड़े जाने के डर से घोंटा गला

पकड़े जाने के डर से उसने अपने गमछे से गला कस दिया। इससे घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News