mor36garh-logo

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही लीक हो गई

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एचडी प्रिंट पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गया है।

‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब लीक की खबर ने सबको निराश कर दिया है।

पहले भी लीक हो चुके थे सीन

यह पहली बार नहीं है जब फिल्म का कंटेंट लीक हुआ हो। इससे पहले फिल्म के इंट्रो सीन, टाइटल और क्लाइमैक्स के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। लेकिन इस बार पूरी फिल्म का एचडी प्रिंट सामने आना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पाइरेटेड साइट्स पर पहुंची फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। ऐसे में मेकर्स को भारी नुकसान का डर है। हालांकि, पहले लीक हुए क्लिप्स को हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब मामला और गंभीर हो गया है।

फैंस का गुस्सा फूटा

फिल्म लीक होने की खबर सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने लीक कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ फैन पेज ने चेतावनी दी है कि फिल्म के लीक्ड क्लिप्स या प्रिंट शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि इस मामले में साइबर क्राइम की शिकायत भी दर्ज की गई है। लीक कंटेंट शेयर करने वाले अकाउंट्स को ट्रैक किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

स्टार कास्ट और डायरेक्टर

फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और मामिता बैजू जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

‘जन नायकन’ को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज था, लेकिन फिल्म लीक होने के कारण फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News