mor36garh-logo

2026 में बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, ‘राजा शिवाजी’ से ‘मातृभूमि’ तक बड़े पर्दे पर भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में

2026 में बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस क्लैश से भरा रहने वाला है. इस साल कई बड़ी फिल्में आमने-सामने आकर जोरदार मुकाबला करेंगी. आइए देखते हैं किन फिल्मों के बीच होगी टक्कर.

साल 2026 बॉलीवुड के लिए काफी खास रहने वाला है, जहां एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. दिलचस्प बात ये है कि इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है. आइए नजर डालते हैं इन बड़ी फिल्मों पर.

‘राजा शिवाजी’-‘एक दिन’
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, को लेकर काफी क्रेज है. इस फिल्म में रितेश खुद मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं. फिल्म में जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी नजर आएंगे. यह फिल्म जुनैद खान की ‘एक दिन’ के साथ 1 मई को रिलीज होगी, जिससे साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

इन तीन फिल्मों का होगा क्लैश
वहीं एक तीन फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिलेगा. 22 मई को अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ का मुकाबला अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ से होगा, जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराही जा चुकी है. उसी दिन अमन इंद्र कुमार की डेब्यू फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ भी रिलीज होगी, जिसमें आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी और इसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है.

‘मैं वापस आऊंगा’-‘है जवानी तो इश्क होना है’ 
इसके अलावा इम्तियाज अली की एपिक रोमांटिक फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को रिलीज हो रही है, जिसमें वेदांग रैना, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे, उसी दिन रिलीज होगी जिस दिन वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में आएगी.

‘मातृभूमि’- ‘नागजिला’ 
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी चर्चा है कि यह इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा मुकाबला कार्तिक आर्यन की सुपरनैचुरल कॉमेडी ‘नागजिला’ से होगा.

‘खोसला का घोसला 2’-‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 
वहीं 2006 की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल में एक बार फिर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, तारा शर्मा सलूजा और परवीन डबास नजर आएंगे, जबकि रवि किशन इस बार नई एंट्री के तौर पर जुड़ेंगे. यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी और इसका क्लैश सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ से होगा.

Mor36garh

Mor36garh

Related News