mor36garh-logo

इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने Allu Arjun को बना दिया बॉक्स ऑफिस का किंग, धुरंधर भी नहीं तोड़ पा रही ये रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं. आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था.

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाती हैं. अल्लू अर्जुन की पुष्पा सीरीज ने तो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड़ तोड़ दिए थे. ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तो ‘धुरंधर 2’ भी अभी तक नहीं तोड़ पाई है. ‘पुष्पा 2’ ने 1785.84 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अभी तक 1,641.21 करोड़ कमाए हैं.

इस फिल्म ने बना दी थी किस्मत

आज एक्टर की टॉप 5 फिल्मों पर नजर डालते हैं जिन्होंने अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार बना दिया. अल्लू अर्जुन को सबस ज्यादा पहचान पुष्पा से मिली. हालांकि, उनके लिए ब्रेकथ्रू फिल्म ‘आर्या’ रही थी. सिर्फ 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था और वहीं से अल्लू अर्जुन के सुपरस्टार बनने का सफर तय हुआ था.

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में कई कमर्शियल फिल्में दी हैं. 2014 में आई  फिल्म Yevadu उनकी पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म थी. वहीं उनकी हाईएस्ट ग्रॉसर की बात करें तो इस लिस्ट में पुष्पा, पुष्पा 2, अला वैकुंठपुरमुलू, सर्राइनोडु और दुव्वाडा जगन्नाधम शामलि हैं.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पुष्पा 2: द रूल: 1,265.97 करोड़
पुष्पा: 267.55 करोड़
अला वैकुंठपुरमुलू: 200.98 करोड़
सर्राइनोडु: 118.30 करोड़
दुव्वाडा जगन्नाधम: 102.6  करोड़

अल्लू अर्जुन की टॉप 5 वर्ल्डवाइड ग्रॉसर
पुष्पा 2: द रूल- 1,785.84 करोड़
पुष्पा: द राइज- 350.1 करोड़
अला वैकुंठपुरमुलू- 269.35 करोड़
सर्राइनोडु- 126.30 करोड़
दुव्वाडा जगन्नाधम-  114.25 करोड़

बता दें कि 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का बर्थडे हैं. आज का दिन एक्टर के लिए बेहद खास रहा. उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की. इसके अलावा एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ की भी अनाउंसमेंट हुई. इस फिल्म को एटली कुमार बना रहे हैं. एटली कुमार ने बताया कि वो इस फिल्म के आईडिया पर 18 साल से काम कर रहे थे. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. फिल्म से अल्लू अर्जुन की पहली झलक सामने आ गई है. उन्हें राका में फैंस बिल्कुल अलग अवतार में देख पाएंगे.

Mor36garh

Mor36garh

Related News