जया बच्चन ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं.उनकी सादगी पर कभी लोग मर मिटने को तैयार थे. अपने करियर में उन्होंने हर स्टार के साथ काम किया है. इतना ही नहीं अमिताभ का खोया हुआ स्टारडम भी जया ने ही दिलाया था.
जया बच्चन का फिल्मी सफर हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार और सम्मानित करियर में गिना जाता है. उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपनी सादगी और दमदार किरदारों से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई.
आज जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं.जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी. उनकी पहली पहचान गुड्डी से बनी, जिसमें उन्होंने एक स्कूली लड़की का किरदार निभाया था.
इस फिल्म में उनकी मासूमियत और नैचुरल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.इसके बाद तो वह मेकर्स की पहली पसंद बन गई थीं.
जया ने अपने करियर में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि एक फिल्म की कहानी भी लिखी थी,जिससे अमिताभ को अपना खोया हुआ स्टारडम वापिस मिला था. वो फिल्म थी शहंशाह. अमिताभ बच्चन के करियर ने लिए ये फिल्म वरदान साबित हुई थी.
बहुत कम लोग जानते हैं कि शहंशाह की कहानी जया बच्चन ने लिखी थी. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन ने कमबैक किया था. रिलीज होते ही फिल्म हिट साबित हुई और बिग बी को एक और मौका मिला, जिससे वह खुद को साबित कर पाए.
मिताभ बच्चन ने फिल्म में डबल रोल निभाया था. टिन्नू आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. 12 फरवरी 1988 को रिलीज हुई ‘शहंशाह’ के डायलॉग भी लोगों ने काफी पसंद किए थे.
जया बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार रोल निभाए हैं. ऐसा ही एक रोल उन्होंने फिल्म बावर्ची में निभाया था. फिल्म में वह राजेश खन्ना के साथ नजर आई थीं. फिल्म में उनका रोल भी काफी पसंद किया गया था.
बता दें कि जया बच्चन एक वक्त में धर्मेंद्र की खूबसूरती पर फिदा थीं. इस बाता का खुलासा वह खुद कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि पहली बार धर्मेंद्र को देखकर वह काफी घबरा गई थीं और सोफे के पीछे जाकर छिप गई थीं.





