mor36garh-logo

कार खरीदने का है प्लान? बिना देर किये कर लीजिए बुकिंग- 1 मई से बढ़ने वाली है कीमत

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड मई 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 1 परसेंट तक की बढ़ोतरी करेगी. किस कार पर कितनी कीमत बढ़ेगी ये वेरिएंट के आधार पर तय होगी.

अगर आप भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. मई महीने में कार की कीमत में कई कंपनियां इजाफा करने जा रही है. हुंडई मोटर्स ने बुधवार (8 अप्रैल) को इसका ऐलान भी कर दिया.

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कंपनी अगले मई 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 1 परसेंट तक की बढ़ोतरी करेगी. कीमतों में यह बदलाव कई तरह की लागतों में बढ़ोतरी के कारण किया गया है. HMIL ने कहा कि बढ़ोतरी की मात्रा वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी.

कंपनी ने कहा, ‘हमारी कोशिश हमेशा बढ़ती लागत का खुद वहन करने की होती है, ताकि हमारे कस्टमर को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके. हालांकि, बढ़ती लागतों की वजह से इस असर का कुछ हिस्सा कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के जरिये लेना जरूरी हो गया है.’

हाल ही में Hyundai Motor India ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (Q4) के लिए अपनी तिमाही बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें उसने 2,08,275 यूनिट्स की बिक्री के साथ 8.7% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की.

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ने मार्च 2026 में कुल 69,004 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 2.5% की बढ़ोतरी हुई.

कंपनी ने मार्च महीने के लिए अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की जो मार्च 2026 में 55,064 यूनिट्स रही और इसमें पिछले साल के मुकाबले 6.3% की बढ़ोतरी हुई.

Mor36garh

Mor36garh

Related News