mor36garh-logo

अक्षय कुमार से हुई महाकाल मंदिर में चूक! नंदी के कान में मनोकामना कहते समय हुई ये गलती!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ और सास डिंपल कपाड़िया बीते दिन बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान अक्षय-टाइगर से मनोकामना बोलने के दौरान एक चूक हो गई.

बॉलीवुड एक्टर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस बीच अक्षय कुमार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. अक्षय के साथ यहां उनकी सास डिंपल कपाड़िया और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे. अक्षय कुमार ने पूरी श्रद्धा भाव के साथ बाबा महाकाल की पूजा की. उन्होंने ने केवल बाबा महाकाल की पूजा कि, बल्कि नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही. हालांकि नंदी के कान में मनोकामना करते हुए अक्षय-टाइगर से एक गलती हो गई.

नंदी के कान में मनोकामना कहने के दौरान अक्षय से हुई छोटी-सी चूक

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, अक्षय और टाइगर जब नंदी के कान में अपनी मनोकामना कह रहे थे, तब उन्होंने नंदी का दूसरा कान बंद करना चाहिए था. जब भी नंदी के कान में कोई भी मनोकामना बोली जाती है, तो नंदी बाबा का दूसरा कान बंद करना चाहिए. अगर ये बात टाइगर और अक्षय कुमार नहीं जानते थे, तो वहां मौजूद मंदिर परिसर के अन्य पुजारियों को यह बात उन्हें बतानी चाहिए थी. हालांकि यह किसी भी तरह का बड़ा पाप या गलती नहीं है, बस एक छोटी-सी चूक है.

उन्होंने बताया कि, डिंपल कपाड़िया ने जब नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही तो उन्होंने इस नियम का पूरा ख्याल रखा. नंदी के कान में अपनी बात कहते हुए उन्होंने नंदी का दूसरा कान बंद कर दिया था. बता दें कि, अक्षय कुमार पहले भी यहां अपने परिवार के साथ आ चुके हैं.

नंदी के कान में मनोकामना कहने की सही विधि जानिए

हर शिव मंदिर में नंदी बैल जरूर होता है. मान्यताओं के मुताबिक, जब भी कोई भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहता है, तो भोलेनाथ तक वो जरूर पहुंचती है. शिवजी अपने भक्तों की जरूर सुनते हैं और नंदी के कान में कही गई मनोकामना पूर्ण करते हैं. लेकिन मनोकामना कहने का नियम सही होना चाहिए. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, अपनी इच्छापूर्ति के लिए किसी भी शिव मंदिर में जाए. मंदिर में पूरी तरह मौन रहे. इसके बाद पहले शिवजी की पूजा करें. फिर नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना बोलें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, नंदी महाराज के कानों में मनोकामना बोलते हुए उनका दूसरा कान बंद कर लें.

अपनी मनोकामना कहने से पहले ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का उच्चारण करें. मान्यता है कि, इस विधि से नंदी के कानों में मनोकामना कहने से कुछ ही दिन में नंदी भगवान शिव तक पहुंचा देते हैं और जल्द ही वो पूरी हो जाती है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News