धार्मिक यात्रा करने वालों को उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की शुरुआत का इंतजार रहता है. इस साल गंगोत्री,यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ के कपाट कब खुलेंगे जान लें डेट.
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है. इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. गंगोत्री वह स्थान है जहां से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण माना जाता है. वहीं यमुनोत्री मां यमुना का उद्गम स्थल है. इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे खुलेंगे. यहां शिवलिंग बैल की आकृति के रूप में विराजमाना हैं. वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6.15 पर खुलेंगे. ये भगवान विष्णु के नर-नारायण स्वरूप की तपोभूमि है.स्कंद पुराण के अनुसार चार धाम यात्रा करने वालों को मन, वचन और कर्म से हुई गलतियों का प्रायश्चित मिलता है. पापों का क्षय होता है.
केदारनाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है और यह भगवान शिव को समर्पित है. यह मंदिर गढ़वाल हिमालय के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है.महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने अपने ब्रह्म हत्या के बाद पापों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां पूजा-अर्चना की थी.
वहीं बद्रीनाथ धाम को धरती पर वैकुंठ माना जाता है, जहाँ भगवान विष्णु ने मानव कल्याण के लिए तपस्या की थी.





