mor36garh-logo

छत्तीसगढ़: महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी तस्करी का किया पर्दाफाश, 2.51 करोड़ जब्त

छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी की अंतरराज्यीय तस्करी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में अब तक 2.51 करोड़ रुपये नकद और 70 टन लकड़ी जब्त की गई। हिमाचल प्रदेश से सतपाल सिंह गिरफ्तार हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच कर रही है। महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी, फर्जी एनओसी और बिलिंग से जुड़े एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 1 करोड़ 70 लाख रुपये नकद और अवैध खैर लकड़ी जब्त की गई। इससे पहले सरसीवा में मनीष अग्रवाल के घर से 81 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। अब तक कुल 2 करोड़ 51 लाख रुपये नकद और 70 टन खैर लकड़ी जब्त की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से शिव ट्रेडर्स के संचालक सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लेकर आई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में दबिश के दौरान 1.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई। यह नकदी तस्करी से अर्जित होने की आशंका है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बहोड़ा कलां स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग के गोदाम से करीब 15 टन खैर लकड़ी बरामद हुई। ओडिशा, मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कुल 70 टन लकड़ी जब्त की गई है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News