mor36garh-logo

कब रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’, बदली गई फिल्म की कहानी? ये है नया अपडेट

सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ चर्चा में बनी है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब रिलीज डेट पोस्टपोन की खबरें आ रही है.

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय खबरों में हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं आया है. पहले फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर फिल्म को पोस्टपोन किया गया. यहां तक कि फिल्म का नाम भी ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया.

कब रिलीज होगी फिल्म?

 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा खबर ये है कि फिल्म के नए कट में भी कुछ दिक्कतें आ रही हैं. पहले अफवाह थी फिल्म मई में रिलीज होगी, लेकिन अब फिल्म मई में रिलीज नहीं हो रही है. सलमान खान ‘मातृभूमि’ को 15 मई को रिलीज करना चाहते थे. लेकिन सेंसर और अप्रूवल से जुड़ी दिक्कतों की वजह से अब ये नामुमकिन लग रहा है. अब फिल्म के जून में रिलीज होने की खबरें हैं. बशर्ते अप्रूवल मिल जाएं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो उस दौरान चीन और भारत के बीच काफी कुछ बदल गया. इसके बाद फिल्म दोबारा शूट हुई. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दोबारा शूट किया. इसमें सलमान ने अपने किरदार में और ज़्यादा रोमांस और एक बैकस्टोरी जोड़ी. फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं, जिन्हें फैंस ने बहुत प्यार दिया.

सलमान खान के नए प्रोजेक्ट

अब सलमान की फिल्म कब रिलीज होगी ये देखना होगा. इसी बीच सलमान खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की भी अनाउंसमेंट की. वो प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करने जा रहे हैं. अभी तक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है. फिल्म को 2027 में रिलीज करने की खबरें हैं. इस फिल्म के लिए सलमान अपना वजन भी कम कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान के पास राज और डीके की फिल्म है. इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News