mor36garh-logo

15 अप्रैल से गूंजेंगी शहनाइयां! अक्षय तृतीया समेत ये रहे अप्रैल से जुलाई तक के शुभ मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

4 अप्रैल को खरमास खत्‍म हो रहा है और 15 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. इसके तुरंत बाद 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त भी है. देखें अप्रैल से जुलाई के बीच विवाह मुहूर्त की लिस्‍ट.

विवाह मुहूर्त 2026 : 15 मार्च 2026 से खरमास शुरू हुआ था जो कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही समाप्‍त हो जाएगा. खरमास में शादी जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. खरमास खत्‍म होते ही यह रोक हट जाएगी. जिससे एक बार फिर शहनाइयां बजने लगेंगी. द्रिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09:38 बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. जिससे खरमास खत्‍म होगा. वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिससे शादी समेत सभी शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है. यहां देखें अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक के विवाह मुहूर्त.

अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त 

15 अप्रैल, बुधवार – उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में दोपहर 03:22 बजे से रात 10:31 बजे तक का समय विवाह के लिए शुभ है.

19 अप्रैल, रविवार – अक्षय तृतीया का पूरा दिन विवाह के लिए शुभ है.

20 अप्रैल, सोमवार – रोहिणी नक्षत्र में सुबह 04:35 बजे से 07:28 बजे तक का समय विवाह के लिए अनुकूल मुहूर्त है.

21 अप्रैल, मंगलवार – मृगशिरा नक्षत्र में सुबह 04:15 बजे से 05:52 बजे तक का समय विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है.

26 अप्रैल, रविवार – मघा नक्षत्र में सुबह 05:47 बजे से रात 08:27 बजे तक विवाह करना शुभ रहेगा.

27 अप्रैल, सोमवार – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रात 09:18 बजे से 09:35 बजे तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है.

28 अप्रैल, मंगलवार – यह पूरा दिन विवाह के लिए शुभ है.

29 अप्रैल, बुधवार – हस्त नक्षत्र के दौरान सुबह 05:59 बजे से शाम 07:52 बजे तक का समय शादी के लिए शुभ है.

मई 2026 में विवाह मुहूर्त 

 मई- शुक्रवार, 3 मई- रविवार, 5 मई- मंगलवार, 6 मई- बुधवार 7 मई- गुरुवार, 8 मई- शुक्रवार, 13 मई- बुधवार और 14 मई- गुरुवार.

जून 2026 में विवाह मुहूर्त 

21 जून- रविवार, 22 जून- सोमवार, 23 जून- मंगलवार, 24 जून- बुधवार, 25 जून- गुरुवार, 26 जून- शुक्रवार, 27 जून- शनिवार और 29 जून- सोमवार.

जुलाई 2026 में विवाह मुहूर्त 

1 जुलाई- बुधवार, 6 जुलाई- सोमवार, 7 जुलाई- मंगलवार और 11 जुलाई- शनिवार.

Mor36garh

Mor36garh

Related News