mor36garh-logo

Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; ‘बाहुबली’ का सिंहासन खा गया ‘हमजा’! मेकर्स ने किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) हर दिन कमाई से नया इतिहास रच रही है। भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी धुरंधर: द रिवेंज का दबदबा देखने को मिल रहा है।

            रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों का सफाया कर दिया है और इस लिसट में प्रभास की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 (Baahubali 2) भी शामिल है।

जी हां, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 9 साल पुराना बाहुबली 2 का सिंहासन छीन लिया है और खुद गद्दी पर बैठ गया है। धुरंधर 2 अब विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

धुरंधर 2 से पीछे हुए बाहुबली 2

   एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 (Baahubali 2 Box Office Record) नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर (188 करोड़ रुपये लगभग) की कमाई करके इतिहास रचा था।

Mor36garh

Mor36garh

Related News