mor36garh-logo

इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, समुद्र में डूबने से गई जान

एंटरटेनमेंट डेस्क: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ओडिशा के समुद्र तट पर डूबने से उनकी मौत हुई। इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

शूटिंग के बाद हुआ हादसा : रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ओडिशा के तलासारी इलाके में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। यह हादसा शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि उसके बाद हुआ। शूट खत्म होने के बाद राहुल समुद्र के किनारे गए और पानी में उतर गए। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए, तो टीम को शक हुआ। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई और उन्हें समुद्र से बाहर निकाला गया। तुरंत उन्हें दीघा के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News