भारत / मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरान झुकेगा नहीं और जंग जीत के बिना खत्म नहीं होगी. उन्होंने अमेरिका पर बातचीत की आड़ में हमले की तैयारी का आरोप लगाया. इस बीच पेंटागन ईरान में संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है. ईरान ने साफ कहा है कि किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा, जिससे बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि ईरान किसी भी कीमत पर झुकेगा नहीं और यह जंग ‘जीत के बिना खत्म नहीं होगी.’ उन्होंने आत्मसमर्पण की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया. एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच कालिबाफ ने दावा किया कि ईरान और उसके सहयोगियों ने अमेरिका और उसके साझेदारों को ‘भारी नुकसान’ पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि लेबनान, इराक और यमन में मौजूद प्रतिरोधी ताकतें लगातार मजबूत हो रही हैं.





