
वहीं नित औद्योगिक इकाइयों में जानलेवा घटनाएं सुनाई में आ रही हैं। हाल ही में मां मनी उद्योग में 2 श्रमिकों की कार्य के दौरान मौत हुई। शाखा यादव ने बताया कि उद्योगों में उनके संयंत्र की तकनीकी त्रुटि ही इसकी मुख्य वजह होगी। औद्योगिक प्रबंधन को चाहिए कि वह संयंत्र के हर महत्वपूर्ण हिस्से, जहां श्रम नियोजित होता है, उसका उचित सुरक्षा देखरेख व व्यवस्थापन समयानुसार करे ताकि कर्मचारी दुर्घटना से जान न गवाएं।
कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर से अपने ज्ञापन के माध्यम से अपेक्षा की है कि पत्र में उल्लेखित सभी मुद्दों को जिला प्रशासन गंभीरता से ले व संयंत्र संचालकों को हिदायत दे, ताकि उनकी चूक से जान गंवाने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही संयंत्रों की चिमनी में अल्प प्रदूषण वाले धुआं-रोधी प्रदूषण नियंत्रक सिस्टम का इस्तेमाल नियमित हो, जिससे आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सेहत पर इस प्रदूषण का दुष्प्रभाव न पड़े।
आज इस कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने वाले कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव के साथ मुख्य रूप से पूर्व महापौर जानकी अमृत काटजू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, संगीता गुप्ता, नरेश जायसवाल, कांग्रेस प्रवक्ता रिंकी पांडेय, रंजना कमल पटेल, संजुक्ता सिंह, परदेशी चौहान, लखेश्वर मिरी, सत्यप्रकाश शर्मा, रमेश कुमार भगत, दयाराम ध्रुवे, प्रमोद देवांगन, गुलशन सोनू चौहान, राजेश कछवाहा, संतीश बोहिदार, वासु प्रधान, सुनीता मिंज, गुलशन दीपक उरांव, सोनू पुरोहित, शारदा सिंह गहलौत, प्रमोद देवांगन, सोनू चौहान, लालचंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।





