mor36garh-logo

लश्कर-जैश के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें लाइव

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए बुधवार रात (7 मई 2025) को पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया। लश्कर-जैश के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद भारतीय सेना, इंडिया एयर फोर्स और विदेश मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी शामिल हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का वीडियो प्ले किया। 10.34 पर वीडियो शुरू हुआ, 10.36 पर खत्म हुआ। कुल 2 मिनट चला।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। हमलावरों की पहचान भी हुई है। हमारी इंटेलिजेंस ने हमले में शामिल लोगों से जुड़ी जानकारी जुटा ली है। इस हमले का कनेक्शन पाकिस्तान से है। पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवादियों के लिए एक शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है.

मिस्री बोले- पहलगाम में हुए हमले से आक्रोश है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के संबंधों को लेकर कुछ कदम उठाए। यह जरूरी है कि 22 अप्रैल के हमले के अपराधियों और योजनाकारों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी था। वो इनकार करने और आरोप लगाने में ही लिप्त रहे हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के बारे में हमें सूचना मिली कि और हमले कर सकते हैं। इन्हें रोकना जरूरी था।

विक्रम मिसरी ने कहा, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। हमलावरों की पहचान भी हुई है। हमारी इंटेलिजेंस ने हमले में शामिल लोगों से जुड़ी जानकारी जुटा ली है। इस हमले का कनेक्शन पाकिस्तान से है. पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवादियों के लिए एक शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News