WhatsApp Image 2025-06-20 at 12.52.10 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर स्थित विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) उद्यान परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद सरोवर(बूढ़ा तालाब) टापू पर स्थित आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Mor36garh

Mor36garh

Related News