mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती का नया शेड्यूल जारी, दिव्यांगों को मिला मौका; दो माह में होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होंगी। दिव्यांगों को आवेदन का अवसर देने के लिए सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती की तारीखें दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं।

प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने निर्णायक साबित हो सकते हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। वहीं व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को होगी। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, नियमित भर्ती के तहत व्याख्याता के 854, शिक्षक के 1,654, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 5,000 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 11 अक्टूबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। अब दोनों परीक्षाओं की तारीख दिसंबर में निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए अतिरिक्त समय है, लेकिन उन्हें नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाया गया अवसर

  • भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव की एक प्रमुख वजह दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का समान अवसर देना है। कुछ दिव्यांगता श्रेणियों के अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इस मामले में अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

यह रहेगा नया परीक्षा कार्यक्रम

  • व्याख्याता भर्ती: 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा होगी।
  • सहायक शिक्षक भर्ती: छह दिसंबर 2026 को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • शिक्षक भर्ती: 20 दिसंबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News