mor36garh-logo

पाली विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चंगाई सभाओं को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पाली विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में आयोजित चंगाई सभाओं को लेकर धर्मांतरण की आशंका जताते हुए ग्रामीणों और बजरंग दल ने आपत्ति दर्ज कराई है। 

पाली विकासखंड के सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आयोजित हो रही चंगाई सभाओं और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ स्थानीय लोगों ने इन आयोजनों के माध्यम से मतांतरण की आशंका जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कथित चर्चनुमा भवनों के निर्माण और उनके उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच पाली क्षेत्र के पारसपारा निवासी पास्टर समेलाल को पुलिस द्वारा नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने मांग है कि प्रशासन संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच करे और वस्तुस्थिति स्पष्ट करे। उनकी सूचना पर डायल 112 की टीम स्थल पर पहुंची और पास्टर को लेकर थाना आ गई। जहां पूछताछ के बाद पास्टर समेलाल को पुलिस ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित पक्ष का जवाब और पुलिस की जांच के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामले को लेकर प्रशासन से धार्मिक आयोजन, भूमि उपयोग और भवन निर्माण से संबंधित नियमों की निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की जा रही है। धार्मिक स्वतंत्रता प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, वहीं किसी भी गतिविधि में कानून और प्रशासनिक नियमों का पालन भी अनिवार्य है। ऐसे में मतांतरण संबंधी आशंकाओं और अन्य आरोपों की जांच पूर्वाग्रह से मुक्त होकर तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर किया जाना जरूरी है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News