mor36garh-logo

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 4 से 14 नवंबर तक रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें प्लेटफॉर्म 7 से चलेंगी

त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रायपुर रेल मंडल ने 4 से 14 नवंबर तक बिहार जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना करने का निर्णय लिया है।

दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों को भीड़ के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री आराम से सफर कर सकें, इसीलिए रायपुर रेल मंडल ने एक अहम फैसला लिया है। स्टेशन पर व्यवस्था बनाने के लिए बिहार रूट की तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें 4 से 14 नवंबर के बीच प्लेटफॉर्म नंबर-7 से चलेंगी, जहां मुसाफिर गुढ़ियारी वाले गेट से सीधे और आसानी से पहुंच सकेंगे।

इन तीन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया प्लेटफॉर्म

रेलवे प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक रायपुर स्टेशन से छूटने वाली तीन ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म नंबर-7 से ही रवाना होंगी।

  • 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस
  • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • इसके साथ ही स्टेशन पर सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ाने और बुनियादी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने की भी तैयारी की गई है। रेल प्रशासन ने सभी मुसाफिरों से अपील की है कि वे ऐन वक्त की भागदौड़ से बचने के लिए इन तीनों ट्रेनों को पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर ही पहुंचें।

Mor36garh

Mor36garh

Related News