mor36garh-logo

बालोद में भालू की दहशत, रात में मंदिर में घुसकर तेल का डिब्बा लेकर भागा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

बालोद के ग्राम भैंसबोड़ में मंदिर में घुसा भालू तेल का डिब्बा लेकर निकल गया। 

वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम भैंसबोड़ में रात के समय भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रात में गांव के भीतर विचरण करते भालू का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि भालू गांव के एक मंदिर के अंदर घुस गया और वहां रखा तेल का डिब्बा लेकर निकल गया। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, इसके पहले भी भालू गांव में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में रात के समय भालू के गांव में पहुंचने की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गांव के आसपास बनी हुई है भालू की मौजूदगी

जानकारी के अनुसार, बालोद वन परिक्षेत्र से लगे कुछ गांवों के आसपास भालू की मौजूदगी बनी हुई है। रात के समय भालू के गांवों के भीतर तक पहुंचने की जानकारी भी सामने आ रही है। भैंसबोड़ में मंदिर के अंदर घुसकर तेल का डिब्बा ले जाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि रात के समय अचानक भालू से सामना होने पर जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News