छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत राजपाल बघेल की पोस्टिंग में संशोधन कर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग-10 में पदस्थ किया गया है। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नवीन विभागों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के दौरान पूर्व में जारी एक अधिकारी के पोस्टिंग आदेश में भी संशोधन किया गया है, ताकि प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
संशोधन और नए प्रभार का आवंटन
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल को पूर्व में 29 सितंबर को खनिज विभाग में पदस्थ किया गया था। अब राज्य शासन ने उनकी इस पोस्टिंग में संशोधन करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग-10 में पदस्थ कर दिया है। वहीं उनकी जगह लोक निर्माण विभाग में पदस्थ मुश्ताक अली अंसारी को स्थानांतरित कर खनिज विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर ब्रजेश अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग में पदस्थ किया गया है।





