छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस संबंध में राज्य शासन को नोटिस जारी किया गया है। मामले में राज्य सरकार से जवाब-तलब किया गया है। चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच ने मामले में रोक लगाई है। बताया जाता है कि याचिकाकर्ताओं ने जारी विज्ञापन पर आपत्ति दर्ज कराई थी। विभिन्न शर्तों और आरक्षण रोस्टर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस खबर के बाद शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिये तगड़ा झटका माना जा रहा है।





