mor36garh-logo

यूथ कांग्रेस चुनाव रद्द करने की मांग, पूर्व मंत्री शिव डहरिया बोले- ‘निष्पक्ष नहीं हुआ चुनाव’

रायपुर। यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव को निरस्त कर देना चाहिए. जिस तरह से चुनाव हुआ है, उससे नाराजगी बहुत है. कई जगह तो बीजेपी के लोग वोट डलवाए हैं. इस बार चुनाव में बहुत धांधली हुई है. बहुत सारी जगह से शिकायत आई, चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है.

वहीं विशेष पुनरीक्षण पंजीयन (SIR) में काटे गए नामों को जोड़ने बीएलओ के पहुंचने पर शिव डहरिया ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं. बीजेपी ने चुन-चुन कर कांग्रेस समर्थक लोग के नाम कटवाए. SIR में 25 लाख लोगों के नाम के काटे गए, जबकि हमारे जीत-हार का आंकड़ा 6.30 लाख का था. तब तो बीजेपी ने शिविर लगाकर नाम कटवाए, अब शिविर लगाकर नाम जुड़वाने चाहिए.

Mor36garh

Mor36garh

Related News