हॉरर-फैंटेसी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मच अवेटेड फिल्म तुम्बाड 2 की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म ोक लेकर बज़ क्रिएट हो चुका है। इस बार फिल्म सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म और भी रोमांच और खौफनाक होने वाली है। इसी बीच इसकी रिलीज़ डेट का आखिरकार आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
रिलीज डेट का ऐलान
यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही, मेकर्स ने इसका पहला लुक भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच क्रेज और बढ़ा दिया है। एक्टर सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर जारी कर रिलीज डेट से पर्दा उठा है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- “पापमय अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लोभ की विरासत जारी है… अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें, ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को आ रही है।”
तुम्बाड की जबरजस्त सफलता
यह सीक्वल 2018 में आई कल्ट फिल्म तुम्बाड की कहानी को आगे बढ़ाएगा। खास बात यह है कि 2024 में ‘तुम्बाड’ के री-रिलीज़ के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई।
फिल्म में एक बार फिर सोहम शाह नजर आएंगे, जिन्होंने पहले पार्ट से ही इस कहानी को खास पहचान दिलाई थी। इस बार उनके साथ नवाजुद्दीन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
और भी रहस्यमयी और रोमांचक होगी कहानी
सोहम शाह ने ‘टम्बाड 2’ को लेकर कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है और इसके जरिए वह उस रहस्यमयी दुनिया को और गहराई से दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी और इसका माहौल पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इस बार इसे बड़े स्तर पर और नए अंदाज में पेश किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की मजबूत पहचान को बरकरार रखते हुए इस सीक्वल को आगे बढ़ाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक अनुभव रहा है। टीम का लक्ष्य है कि दर्शकों को एक ऐसा अनुभव दिया जाए जो पहले से जुड़ा भी हो और नया भी लगे।





