mor36garh-logo

‘मैं आज जो भी हूं, वो सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं..’ 10वीं एनिवर्सरी पर करण सिंह ग्रोवर ने इस अंदाज में लुटाया वाइफ बिपाशा बसु पर प्यार

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक माने जाने वाले करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अपनी 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया है.

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु आज यानी 30 अप्रैल को अपनी 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने बिपाशा को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एनिवर्सरी विश किया है. करण ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में कपल के कई स्पेशल मोमेंट की झलक देखने को मिली. वीडियो के साथ-साथ जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो था कैप्शन, जिसमें एक्टर बिपाशा पर खूब प्यार लूटाते दिखे और उनकी तारीफ करते नजर आए.

करण सिंह ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा,’ तुम थी, तुम हो और हमेशा मेरी सब कुछ रहोगी. तुम मेरी हर धड़कन हो, मेरी हर सांस हो, मेरी ताकत हो, मेरी एंजल हो. तुम ही वजह हो, तुम ही मेरे अस्तित्व को मायने देती हो. तुम्हारा प्यार मेरी ढाल है, मेरी सुपरपावर है. मैं आज जो भी हूं, वो सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं.’ आई लव यू, मेरे बेबी. हैप्पी 10वीं एनिवर्सरी.

ये पहला मौका नहीं है जब करण ने अपनी वाइफ बिपाशा की इस कदर तारीफ की हो. वो बिपाशा की तारीफ करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 28 अप्रैल 2016 में शादी की थी. इस कपल की मुलाकात अलोन के सेट पर हुई थी.

फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. उसके बाद कपल ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर सात फेरे ले लिए. अब इस कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है.

 सिर्फ करण सिंह ग्रोवर ने ही नहीं बल्कि बिपाषा बसु ने भी एनिवर्सरी के मौके पर अपने पति पर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा,’सबसे प्यार करने वाले इंसान के साथ10 साल की खूबसूरत खुशियां. भगवान जानते थे कि मुझे सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है. मेरी जिंदगी प्यार और सादगी के इर्द-गिर्द घूमती है. छोटी-छोटी बातें, जिंदगी की नन्हीं खुशियां और तुम हर दिन हमारी जिंदगी को इन्हीं खुशियों से भर भर देते हो. हमारा होने के लिए धन्यवाद. मैं और देवी दुनिया की सबसे किस्मत वाली लड़कियां हैं. हैप्पी 10वीं मंकीवर्सरी.’  बिपाशा संग शादी करने से पहले करण सिंह ग्रोवर ने दो शादियां की थीं.

एक्टर ने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी. इनकी शादी 2 दिसंबर 2008 में हुई थी और 2009 में इनका तलाक हो गया. उसके बाद एक्टर ने 2012 में जेनिफर विंगेट संग 2012 में शादी की और 2014 में दोनों अलग हो गए. वहीं, करण सिंह ग्रोवर संग शादी करने से पहले बिपाशा बसु बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को डेट कर रही थीं.

दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे. फैंस को लग रहा था कि दोनों शादी करेंगे. लेकिन, इनके ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि, दोनों के पुराने रिश्ते बेशक सक्सेसफुल ना रहे हो. लेकिन, अपनी मैरिड लाइफ में ये कपल बेहद खुश है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News