बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एक फिल्म बनकर पूरी तरह से तैयार है, जो है- ‘मातृभूमि’. फिल्म को रिलीज करने का खुद सलमान भी इंतजार कर रहे हैं, पर यहां उनका जोर नहीं चल रहा. यही वजह है कि वो वामशी पेडिपल्ली की फिल्म का काम शुरू कर चुके हैं. पर यहां शूट शुरू होते ही टाइटल लॉन्च प्लान तैयार हो रहा है, जो कि ग्रैंड लेवल पर किया जाएगा. जानिए मेकर्स ने क्या बता दिया?
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की तैयारी फुल है. वैसे तो इस साल उनकी ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी. पर फिलहाल रिलीज डेट अटकी हुई है, जिसपर खुद एक्टर का भी कोई जोर नहीं है. यही बात उन्होंने बीते दिनों शूट शुरू होते ही वीडियो शेयर करते हुए लिखी थी. सलमान खान की अगली फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. जबकि दिल राजू भी प्रोजेक्ट को ला रहे हैं. सलमान खान के अपोजिट फिल्म में नयनतारा काम कर रही हैं, जो पहले ही कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं. अब क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर साउथ से है, तो प्लानिंग भी साउथ वाली हो रही है. कैसे होगा फिल्म का टाइटल लॉन्च इवेंट?
सलमान खान की अगली फिल्म ईद 2027 में रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है, पर इसे SVC63 के नाम से बनाया जा रहा है. सलमान खान के लिए ईद में फिल्म लाना हमेशा ही फायदेमंद रहा है. पर सिकंदर ने साल 2025 में पूरा खेल ही बिगाड़ दिया था. जी हां, अब फिर उन्होंने इसी तारीख पर दांव खेला है. जिसके चलते प्रभास की ‘स्पिरिट’ से भी क्लैश होगा. अब जानिए कि किस ग्रैंड लॉन्च इवेंट की तैयारी चल रही है?
सलमान की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
सलमान खान की अगली फिल्म के मेकर्स कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. वो फिल्म के टाइटल ऐलान के लिए एक स्पेशल वीडियो शूट करने की प्लानिंग बना रहे हैं. अब तक इस प्रोजेक्ट को SVC63 कहा जा रहा है, जो बैनर ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ का 63वां प्रोडक्शन है. रिपोर्ट से पता लगा कि जैसा कि कई साउथ फिल्मों में होता है, बड़ी रिलीज के टाइटल विजुअल एसेट्स के साथ बड़े शानदार अंदाज में लॉन्च होते हैं. ठीक उसी तरह यहां भी प्लानिंग हो रही है. वैसे तो फिल्म का शूट शुरू हो चुका है. टीम ने टाइटल का खुलासा करने के लिए सलमान के साथ एक अलग वीडियो शूट करने का फैसला लिया है.
इससे क्लियर है कि सलमान खान के स्वैग को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी है. यही वजह है कि टीम चाहती है यह वीडियो एक्टर के स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पूरा न्याय करे. इसमें फिल्म में उनका लुक भी दिखाया जाएगा. हालांकि, अबतक टीम ने प्रोमो शूट की डेट तय नहीं की है. देखना होगा कि कब तक प्रोमो बनकर तैयार होता है, साथ ही कब मेकर्स फिल्म का टाइटल रिवील करेंगे?





