mor36garh-logo

सूरजपुर जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में प्रधान पाठक की मौत हुई हैं। वहीं दुसरे दुर्घटना में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिला की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में ड्राइवर फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक राकेश मिंज बिश्रामपुर से अपने कुरुवां रोड स्थित घर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा के समीप पिछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

हाइवा ने महिला को कुचला 
वहीं रघुनाथपुर गंगापुर निवासी महिला शिरोमणि अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। तभी अम्बिकापुर बनारस स्टेट हाईवे स्थित लटोरी बस स्टैंड के पास पिछे से आ रही गिट्टी लोड हाइवा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे शिरोमणि का सिर हाइवा के पिछे चक्के में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Mor36garh

Mor36garh

Related News