सिनेमा जगत के उस स्टार एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने 2 साल से एक भी फिल्म नहीं की और फिर भी वह इंडिया के सबसे महंगे एक्टर बने हुए हैं. जानिए उनके बारे में
सिनेमा जगत में जब भी हाईएस्ट पेड एक्टर की चर्चा होती है तो दिमाग में जो पहले नाम आते हैं वो हैं शाहरुख, सलमान खान, आमिर खान या फिर अक्षय कुमार. वहीं, जब बात साउथ सिनेमा की होती है तो वहां पर सबसे पहले नाम रजनीकांत का आता है. लेकिन 2026 की हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में इनमें से कोई नाम नंबर वन पर नहीं है. बल्कि उस अभिनेता का नाम टॉप पर है, जो पिछले 2 सालों से फिल्म ही नहीं कर रहा है. चलिए बताते हैं वो कौन है?
दरअसल, हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आपके चहेते अभिनेता ‘पुष्पा भाऊ’ यानी कि अल्लू अर्जुन हैं. बॉलीवुड हो या फिर साउथ वो इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं. उन्होंने आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है. ये बात हम नहीं बल्कि आईएमडीबी की रिपोर्ट कह रही है.

एक फिल्म के लिए कितना पैसा लेते हैं अल्लू अर्जुन?
अगर अल्लू अर्जुन की एक फिल्म की फीस के बारे में बात की जाए तो आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता 200-300 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्म में देखा गया था. उनकी ये फ्रेंचाइजी इंडियन सिनेमा की हिट फ्रेंचाइजी रही है. IMDb के अनुसार, अल्लू अर्जुन की दोनों फिल्मों का ग्रॉस कलेक्शन 2092.20 करोड़ है, जिसमें पहली फिल्म का 350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट का 1742.10 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन रहा. ये फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ और ‘बाहुबली’ के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी है.


