इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की अपकमिंग ‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 19 साल बाद इस एक बार इस फिल्म में इमरान रोमांटिक अंदाज में फैंस को एंटरटेन करेंगे। इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दर्शकों को बड़ा सिनेमैटिक पैकेज मिलने वाला है।
आवारापन 2 का पोस्टर जारी
फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को साझा किया। एक खास पोस्ट के साथ उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड को खाली रखें और फिल्म का हिस्सा बनें। फिल्म को एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें प्यार, मौत और मोक्ष की कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। पोस्टर में दिशा पटानी खुले आसमान में सफेद कबूतर उड़ाती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में निर्माता विशेष भट्ट शूटिंग के दौरान काम करते दिख रहे हैं, जबकि तीसरी झलक में इमरान हाशमी के हाथ पर बने काले कबूतर के टैटू को दिखाया गया है, जो फिल्म के गहरे और रहस्यमय टोन की ओर इशारा करता है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और यह प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
2007 में आई थी आवारापन
गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म आवारापन का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा नजर आई थीं। भले ही रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ इसने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया। इस फिल्म के गाने आज भी कल्ट हिट माने जाते हैं।





