mor36garh-logo

हिंदू धर्म में शादी करने पर ट्रोल हो रहीं सारा खान, यूजर के कमेंट पर भड़कीं, बोलीं- डूब मरो

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने इंटरफेथ मैरिज को लेकर किए गए ट्रोलिंग का करारा जवाब दिया है. एक यूजर ने उन्हें ‘अब मुस्लिम नहीं रहीं’ कहकर ‘खान’ सरनेम हटाने की सलाह दी, जिस पर सारा भड़क गईं. उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर तीखे अंदाज में जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर सेलेब्स को ट्रोल करना आम बात हो गई है, लेकिन जब बात किसी की धार्मिक पहचान तक पहुंच जाए, तो मामला गंभीर हो जाता है. टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक यूजर ने उनकी पर्सनल लाइफ और धर्म को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया. यूजर ने यहां तक कह दिया कि शादी के बाद वह अब मुस्लिम नहीं रहीं. इस कमेंट को नजरअंदाज करने के बजाय सारा खान ने खुलकर जवाब दिया और ट्रोल को करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया कि उनकी निजी जिंदगी पर सवाल उठाने का हक किसी को नहीं है.

टीवी एक्ट्रेस सारा खान सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, इसकी वजह एक यूजर का किया हुआ मैसेज है. सारा खान ने हिंदू धर्म में शादी की है. सारा खान ने दिसंबर 2025 में एक्टर कृष पाठक से शादी की थी, कृष रामायण फेम एक्टर सुनील लहरी के बेटे हैं. दोनों की शादी अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई थी और तभी से उन्हें सोशल मीडिया पर इंटरफेथ मैरिज को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन, अब ट्रोलिंग को लेकर कुछ यूजर्स ने हद पार कर दी है. हाल ही में एक ऐसे ही यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया.

यूजर ने सारा को किए मैसेज में लिखा था, पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? बहुत दुख और निराशा की बात है. अपने नाम से ‘खान’ सरनेम हटा दो, तुम अब मुस्लिम नहीं रहीं. यूजर के इस कमेंट पर सारा खान भड़क गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर करारा जवाब देकर ट्रोल्स को चुप करा दिया. एक्ट्रेस ने लिखा, निराश???? दुख की बात है, जाओ इस निराशा से डूब मरो.

कृष के साथ की है दूसरी शादी

सारा खान की पर्सनल लाइफ पहले भी चर्चा में रही है. कृष के साथ ये उनकी दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान अली मर्चेंट से शादी की थी, जो कुछ ही समय में टूट गई थी. बाद में उनकी मुलाकात कृष पाठक से हुई और दोनों ने डेटिंग के बाद शादी का फैसला लिया. शादी के बाद से ही सारा और उनके पति सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार खुलकर जवाब दिया है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News