मुकेश अंबानी के बर्थडे पर नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान नीता ने अपने लुक से खूब ध्यान खींचा
हाल ही में अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर, अंबानी परिवार मुकेश अंबानी का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान बिलेनियर मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, साथ ही उनकी पत्नियां श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी थीं. इन सबके बीच नीता अंबानी ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से सारी लाइमलाइट बटोर ली.
मुकेश अंबानी के बर्थडे पर नीता अंबानी ने रेड साड़ी में ढाया कहर
बता दें कि नीता अंबानी ने सिद्धिविनायक मंदिर में मुकेश अंबानी के जन्मदिन के मौके पर रेड कलर की ऑर्गेंज़ा सिल्क की साड़ी पहनी थी. मशहूर साड़ी डिज़ाइनर अंबरासु महादेवन द्वारा डिज़ाइन की गई इस खूबसूरत छह गज की साड़ी में फूलों से इंस्पायर खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी की गई थी, जो पल्लू पर घनी और साड़ी के ऊपरी हिस्से पर हल्की थी. हाथ से कढ़ाई किए गए चौड़े बॉर्डर इस साड़ी की सुंदरता को और भी बढ़ा रहे थे.
नीता अंबानी ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिसमें हाफ लेंथ स्लीव्स पर हाथ की कढ़ाई, ब्रॉड यू नेकलाइन, क्रॉप्ड हेम और टेलर्ड फिट था. वहीं, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने साड़ी को ट्रेडिशनल अंदाज में कैरी किया था, जिसमें पल्लू उनके कंधे से खूबसूरती से गिर रहा था और सामने की तरफ करीने से प्लीट्स बनी हुई थीं. उनका ये लुक काफी रॉयल लग रहा था.
रेड साड़ी के साथ पहना रानी हार
अपने पति मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर नीता अंबानी ने टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड सोने का रानी हार पहना हुआ था बस्ट-लेंथ चेन वाले हार पर सोने के सिक्के जड़े थे इसके साथ नीता ने सोने के झुमके पहने थे. एक बड़े हीरे से सजी सोने की अंगूठी और लाल और सोने की चूड़ियों ने लुक को काफी अट्रैक्टिव बना दिया था. वहीं, ग्लैमरस लुक के लिए नीता अंबानी ने रेड बिंदी लगाई थी.
नीता अंबानी कौन हैं?
नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष और फाउंडर हैं, और रिलायंस इंडस्ट्रीज में निदेशक भी हैं. उनकी शादी भारतीय अरबपति इडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी से हुई है. इस दंपति के तीन बच्चे हैं आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी. ईशा की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई है, जबकि आकाश की पत्नी श्लोका मेहता हैं. ईशा और आकाश दोनों के अपने-अपने जीवनसाथी से दो-दो बच्चे हैं. वहीं उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हुई है.





