mor36garh-logo

पंजाब ने लखनऊ को 54 रनों से हराया, मार्को जानसन ने झटके 2 विकेट

चंडीगढ़। आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे और सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने थीं। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद PBKS ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी और मुकाबला 54 रन से हार गई।

LSG की ओर से बल्लेबाजी में ऋषभ पंत ने 43 रन, एडेन मार्कराम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन की पारियां खेलीं। इसके मुकुल चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। PBKS की ओर से गेंदबाजी में मार्को जानसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और वैशाख विजय कुमार को 1-1 सफलता मिली।

पंजाब ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल 2026 में यह (254/7) सीजन का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250/3 रन बनाए थे। वहीं, आईपीएल इतिहास में यह पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2024 सीजन में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन बनाए थे, जो टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News