mor36garh-logo

बालोद जिले में देर रात हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने गांव में खड़ी दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

 बालोद। बालोद जिले में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने गांव में खड़ी दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम भोईनापार की है, जहां कलामंच के सामने खड़ी ट्रकों को निशाना बनाया गया।

आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देर रात सुनसान का फायदा उठाते हुए दो ट्रकों, CG-13 W-5101, CG-08 AN-5499 में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहनों के केबिन, इंजन समेत कई कीमती पार्ट्स जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों ट्रकों को भारी नुकसान हो चुका था।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News