‘धुरंधर 2’ को पांचवें फ्राइडे को यानी 30वें दिन नई रिलीज ‘भूत बंगला’ से टक्कर लेनी पड़ी है. इसी के साथ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 30वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अपनी दौड़ जारी रखे हुए हैं. ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है. वहीं अब ये पांचवें हफ्ते में है और इसे टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में आ चुकी है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने 30वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए एक महीना पूरा हो गया है. इस बीच कितनी फिल्में आई और चली गईं लेकिन ‘धुरंधर 2’ को कोई भी बॉक्स ऑफिस से हिला नहीं पाया. इस दौरान इस फिल्म ने ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और तमाम बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. मोटी कमाई कर चुकी ये फिल्म पांचवें हफ्ते में दर्शकों को सिनेमाघरों में खीचंने में कामयाब हो रही है और ये अब भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है.
- दरअसल सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 30वें दिन यानी 5वें फ्राइडे को 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 30 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 1105.82 करोड़ रुपये हो गई है.
‘भूत बंगला’ के आने से ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पड़ा असर?
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस को खूब लूटा है. हालांकि रिलीज के 30वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. इसकी वजह अक्षय कुमार की नई रिलीज ‘भूत बंगला’ है, जिसके आने से ‘धुरंधर 2’ की कमाई घटी है. दरअसल भूत बंगला की वजह से अब ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीन संख्या कम हो गई है. साथ ही इसे ज्यादातर दर्शक देख चुके हैं ऐसे में ऑडियंस अब नई फिल्म की तरफ इंटरेस्ट दिखा रही है. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म नई रिलीज के आगे कितनी कमाई कर पाती है.





