mor36garh-logo

कवर्धा के छिरहा गांव में किराना व्यापारी से पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपये वसूली करने वाले एक्स सर्विस मैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किराना व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये जबरन वसूल लिए गए। आरोपी ने व्यापारी को चोरी का चावल खरीदने के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर रकम ऐंठी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान और बैकग्राउंड
कवर्धा के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी जितेंद्र चड्ढा एक्स-आर्मी मैन (एक्स सर्विस मैन) है। वह रायपुर की एक निजी कंपनी कॉल मी सर्विसेस में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर काम करता था। उसके द्वारा किए गए इस अपराध ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और बरामद सामान

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से एक लग्जरी कार, लाइसेंसी पिस्टल और व्यापारी से वसूला गया 50 हजार रुपये भी जब्त कर लिए।

Mor36garh

Mor36garh

Related News