mor36garh-logo

‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान वामिका गब्बी ने राजपाल यादव को किया था इग्नोर? एक्टर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

वामिका गब्बी के राजपाल यादव को इग्नोर करने की एक वीडियो वायरल हुई थी. वहीं अब राजपाल ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बांग्ला के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में, प्रमोशन के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने उन्हें ‘इग्नोर’ किया है,. इन क्लिप्स की वजह से वामिका को काफी ट्रोल भी होना पड़ा. वहीं अब, राजपाल ने इस विवाद पर रिएक्ट किया है और सारा सच बताया है.

वामिका गब्बी के इग्नोर करने पर क्या बोले राजपाल यादव?
राजपाल यादव ने वामिका गब्बी की उन्हें इग्नोर करने पर हो रही आलोचना के बीच एक्ट्रेस का बचाव किया. दरअसल जूम से बात करते हुए, राजपाल यादव ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और बताया कि यह बस कैमरा एंगल और गलत मतलब निकालने की बात है. उन्होंने कहा, “यह कैसा होता है कि जैसा आपका एंगल कैमरा होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगा.”

उन्होंने आगे कहा, “अक्की (अक्षय कुमार) पाजी के साथ एक वीडियो में, तीन लड़कियां खड़ी हैं और हम लोग जैसे सीन नहीं बनाते? तुम वहां खड़े हो जाओ, मैं यहां खड़ा हो जाऊंगा, और लड़कियां बीच में खड़ी हो जाएंगी. लेकिन अगर लोगों को उसमें भी एंटरटेनमेंट मिलता है, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है. हम सच में वामिका, अक्की पाजी और इन सब पर काफी हंस चुके हैं.”

भूत बंगला की कास्ट का एक दूसरे संग है कम्फर्टेबल बॉन्ड
राजपाल ने यह भी कहा कि भूत बंगला की कास्ट एक-दूसरे के साथ इतना कम्फर्टेबल बॉन्ड शेयर करती है कि उनके बीच कोई फॉर्मैलिटी नहीं बची है, हालांकि, उन्होंने माना कि दूर से देखने वाला कोई भी चीज़ों का अलग मतलब निकाल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अपने 25 साल के करियर में, उन्हें कभी भी इग्नोर महसूस नहीं हुआ.

राजपाल यादव और वामिका गब्बी के बीच असल में क्या हुआ था?
दरअसल वायरल हुए वीडियो में राजपाल यादव, अक्षय कुमार, एकता कपूर और वामिका गब्बी भूत बांग्ला का प्रमोशन करते हुए दिखे थे. क्लिप में, वामिका तेज़ी से एकता की तरफ़ जाती दिखीं, जबकि राजपाल अपने बाल ठीक करते दिखे. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सोचा कि राजपाल को लगा कि वामिका उन्हें गले लगाने आ रही हैं, और जब वह एकता की तरफ़ मुड़ीं, तो उन्होंने अपने बाल ठीक करके खुद को शर्मिंदगी से बचाने की कोशिश की.

Mor36garh

Mor36garh

Related News