mor36garh-logo

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान का हो गया था बुरा हाल, रोज एक बोतल शराब गटक जाते थे एक्टर

आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद बुरा हाल हो गया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था.

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं. अपने सालों के करियर में एक्टर ने कई शानदार फिल्में दी हैं. वहीं वे अपनी पर्सल लाइफ और निजी असफलताओं के बारे में भी खुलकर बात करते आए हैं. हाल ही में एक बातचीत में, उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में से एक  अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से सैपरेशन को याद किया और बताया कि इस वजह से उनकी निजी जिंदगी पर काफी गहरा असरल पड़ा था.

रीना दत्ता से तलाक के बाद शराबी बन गए थे आमिर खान
बरुण दास के साथ संवाद में बात करते हुए, आमिर ने खुलासा किया कि उनके तलाक के बाद का समय इमोशनली बहुत मुश्किल था, जिसने उनकी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव ला दिया. उन्होंने बताया, “रीना से तलाक होने तक मैं शराब बिल्कुल नहीं पीता था और फिर, जिस दिन वह बच्चों के साथ घर से चली गई और मैं अकेला रह गया, उस दिन मैं अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाया. मैंने कभी शराब नहीं पी थी. मैंने एक-दो बार कुछ सीन्स के लिए पी थी, लेकिन वह सिर्फ इसलिए क्योंकि मुझे सीन के लिए पीना था. मेरा मतलब है, मुझे शराब बिल्कुल पसंद नहीं थी.”

डेढ़ साल तक हर रात एक बोतल शराब पी जाता था’
अभिनेता ने आगे बताया, “उस रात, मेरे घर में मेहमानों को  सर्व ने के लिए शराब थी, इसलिए मैंने पीना शुरू कर दिया. और अगले डेढ़ साल तक, मैं लगभग हर रात एक बोतल पीता रहा. यह वाकई बहुत ज्यादा है, एक ऐसे व्यक्ति से जो कभी शराब नहीं पीता था, एक रात में एक बोतल पीने वाला बनना बहुत ही अजीब बात है.”

आमिर खान अब गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं
रीना दत्ता से अलग होने के बाद, उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की और 16 साल की मैरिड लाइफ के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट की. आज, अभिनेता अपने दोनों एक्स लाइफ पार्टनर के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं और अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग करते हैं. वह अब गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं

Mor36garh

Mor36garh

Related News