mor36garh-logo

होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का कूर्ग रिसेप्शन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. पारंपरिक अंदाज में दोनों हाथ पकड़कर एंट्री और उनकी प्यारी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रश्मिका ने 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया है और इसके बाद दोनों ने अपने होमटाउन कूर्ग (कोडागु) में एक खास रिसेप्शन रखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस मौके पर दोनों का पारंपरिक अंदाज देखने को मिला. दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश दिखे और जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

इस रिसेप्शन में दोनों हाथों में हाथ डालकर एंट्री करते नजर आए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है.

रश्मिका ने इस खास मौके पर सिल्क की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने कोडावा स्टाइल में ड्रेप किया था. साड़ी का कलर बहुत रॉयल लग रहा था, जिसने पूरे लुक को ट्रेडिशनल टच दिया.

विजय देवरकोंडा इस रिसेप्शन में सूट पहनकर पहुंचे, जिसमें वो डैशिंग लग रहे थे. सिंपल और क्लासी आउटफिट ने उनके पर्सनैलिटी को और निखारा दिया.

रश्मिका ने हल्का और नैचुरल मेकअप रखा, जिससे उनकी असली खूबसूरती और ज्यादा निखरकर सामने आई. उनके चेहरे की स्माइल इस दिन को एयर खास बना रही थी.

इस तस्वीर में रश्मिका प्यार से स्टेज पर विजय के बाल ठीक करते नजर आई. दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

बता दें, 26 फरवरी को उदयपुर में भव्य शादी के बाद दोनों ने हैदराबाद में फिल्मी सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, जिनकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर छा गई थी.

लाल साड़ी में रश्मिका एक साउथ इंडियन दुल्हन की तरह लग रही थी. वहीं विजय का सिंपल अंदाज भी बहुत फैंस को बहुत पसंद आ रहा था.

Mor36garh

Mor36garh

Related News