साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनो चर्चा में है. खबरें है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा, लेकिन ये खबर गलत साबित हुई. एक्टर फिल्म का हिस्सा नही हैं.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं. वहीं शाहरुख खान को लेकर खबरें आ रही है कि वो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करते हुए नजर आएंगे. इस खबर से फिल्म को लेकर फैंस ने जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, लेकिन बता दें, ये खबर गलत है. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान फिल्म में कोई कैमियो नहीं करेंगे.
शाहरुख ने ठुकराया ‘जेलर 2’ में कैमिया का ऑफर
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करने का ऑफर ठुकरा दिया है. दरअसल, वह फिलहाल अपना पूरा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ पर रखना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को लेकर एक्सक्लूसिविटी बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए ‘किंग’ की रिलीज से पहले वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आना चाहते.
मेकर्स शाहरुख खान को 5 दिन के कैमियो रोल के लिए शामिल करना चाहते थे और वह इस आइडिया के लिए तैयार भी थे. लेकिन फिलहाल शाहरुख का पूरा फोकस ‘किंग’ पर है, जो उनके लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसी फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान का बड़े पर्दे पर डेब्यू होने जा रहा है.
‘किंग’ के बारे में
बता दें, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा, उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकारों के साथ नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख खान को बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा. फिल्म इस साल के आखिरी में रीलीज होगी.





