mor36garh-logo

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

बलरामपुर,  

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा बताया गया है कि भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। पूर्व में यह तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई थी, जिसमें अब अभ्यर्थी बढ़ी हुई तिथि तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं एवं 8वीं), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (सेना शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक पदों पर पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) जून 2026 के प्रथम सप्ताह से आयोजित होने की संभावना है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News