mor36garh-logo

वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

पारिवारिक सुख-समृद्धि और आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वास्तु उपाय करना बेहद लाभदायक हो सकता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने कुछ वास्तु उपाय बताए हैं, जिन्हें आप इस दिन कर सकते हैं.

 हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. साल 2026 में वैशाख महीने की यह तिथि 9 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, पर्व के शुरू होने से पहले यदि घर में कुछ वास्तु बदलाव और उपाय किए जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

ईशान कोण की सफाई और पूजा

घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं का स्थान माना जाता है. वैशाख मासिक जन्माष्टमी से पहले इस कोने को अच्छी तरह साफ करें. यहां लड्डू गोपाल की तस्वीर या मूर्ति रखें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में सफाई रखने से घर के मुखिया की आय में वृद्धि होती है.

मोर पंख का चमत्कारी उपाय

वास्तु शास्त्र में मोर पंख को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है. जन्माष्टमी की सुबह घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएँ. इससे घर में ‘वास्तु दोष’ खत्म होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है.

तुलसी के पास जलाएं घी का दीपक

वैशाख का महीना गर्मी की शुरुआत का होता है, ऐसे में घर में लगा तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत है. मासिक जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएँ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. यह उपाय कर्ज की स्थिति को सुधारने में मदद करता है.

गाय और बछड़े की मूर्ति

यदि आपके काम बार-बार अटक रहे हैं, तो जन्माष्टमी के दिन घर के मंदिर में गाय और बछड़े (कामधेनु) की छोटी प्रतिमा स्थापित करें. इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती.

Mor36garh

Mor36garh

Related News