बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस फिल्म में वो रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं.
रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा की भूमिका में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. क्योंकि, अभी तक के करियर में उन्होंने जिन भी फिल्मों में काम किया है, उससे इस फिल्म में उनका कैरेक्टर एक दम अलग होने वाला है.
रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी.उनकी पहली फिल्म का नाम था वेंकटाद्री एक्सप्रेस.एक्ट्रेस ने साउथ में कई हिट फिल्में दीं.
लेकिन, एक दौर ऐसा था जब उन्हें शूटिंग होने के बाद फिल्म से निकाल दिया गया था. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में किया था.
एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया था कि वेंकटाद्री एक्सप्रेस से पहले उन्हें एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था. हालांकि, बाद में वो फिल्म उनसे छीन गई थी.
दरअसल, रकुल वेंकटाद्री एक्सप्रेस से पहसे प्रभास के संग एक फिल्म में काम करने वाली थी. लेकिन, चार दिन की शूटिंग के बाद रातोंरात उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया.
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ये भी नहीं पता कि उसका रीजन क्या था.काफी दिनों तक वो मायूस रहा करती थीं और उन्हें अपने इम्प्रेशन को लेकर चिंता होने लगी थी.
हालांकि, अब एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करती हैं और करोड़ों केी मालकिन हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक्ट्रेस की नेटवर्थ 49 करोड़ रुपये है.
रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के संग शादी की है.





