mor36garh-logo

11 केवी तार की चपेट में तीन मजदूर आए, एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए,

बालोद के कबाड़ दुकान में लोहा लोड करते वक्त 11 केवी तार की चपेट में तीन मजदूर आए, एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूपं से घायल हुए।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के झलमला गांव में स्थित एक कबाड़ दुकान में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। लोहे का कबाड़ गाड़ी में लोड करते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बाड़ लोडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
यह हादसा तब हुआ जब पांच मजदूर गाड़ी में लोहे का कबाड़ लोड कर रहे थे। काम के दौरान अचानक कबाड़ उठाते समय गाड़ी के हिस्से या कबाड़ का हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज़ करंट पूरे वाहन में फैल गया।

दो मजदूर कूदकर बचाए अपनी जान
घटना के दौरान गाड़ी पर काम कर रहे पांच मजदूरों में से दो मजदूर तुरंत गाड़ी से कूद गए और उनकी जान बच गई। लेकिन तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।

एक मजदूर की मौके पर मौत

करंट लगने से दीनू सतनामी, उम्र 50 वर्ष, निवासी जवाहरपारा बालोद, की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

कबाड़ दुकान संचालक की लापरवाही सामने आई
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान संचालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। दुकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के बावजूद सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। बिना बिजली लाइन की दूरी की जांच किए मजदूरों को कबाड़ लोड करवाया गया, जिससे यह जानलेवा दुर्घटना हुई।

घटना की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News