mor36garh-logo

वैशाख महीने के पहले शनिवार को कर लें ये असरदार उपाय, जीवन में आएगी पॉजिटिविटी और कंगाली से मिलेगी राहत!

आज वैशाख महीने का पहला शनिवार है। वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार के संयोग में कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन किए गए विशेष उपायों से जीवन में तरक्की, स्वास्थ्य लाभ, सकारात्मकता और समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। अब बात करेंगे वैशाख महीने के पहले शनिवार को किये जाने वाले विशेष उपायों की। वैशाख महीने का पहला शनिवार विशेष महत्व रखता है। इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक तंगी से राहत दिलाने में सहायक माने जाते हैं। आइए जानते हैं आज के दिन के खास उपाय।

इच्छा पूर्ति और आर्थिक सुधार के उपाय

आज के दिन किसी नये पौधे की कोपल को 30 सेकेंड तक ध्यान से देखकर अपने ईष्टदेव को स्मरण कर ठहाका मारकर हंसिए। आज ऐसा करने से अनजाने स्रोतों से आप पर धन बरस पड़ेगा और आपकी हर इच्छा पूरी होगी।

जीवन में तरक्की पाने के उपाय

आज के दिन अर्जुन के चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। अगर अर्जुन का चूर्ण न मिले तो अर्जुन के वृक्ष का स्मरण करते हुए, जौ की रोटी बनाकर, उस पर घी और गुड़ रखकर माता को अर्पित करें। बाद में आप ये प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका जीवन नित नई ऊंचाईयों को छूता जायेगा।

पॉजिटिविटी बढ़ाने का उपाय

आज के दिन किसी लड़ने वाले सब्जी विक्रेता से लौकी खरीदकर मंदिर में दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में पॉजिटिविटी आयेगी और जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी।

स्वास्थ्य और तरक्की के उपाय

अच्छे स्वास्थ्य के लिये और जीवन में तरक्की पाने के लिये आज के दिन दूध के खोये से बने पेड़ों को 11 11 की संख्या में 11 जगह अलग अलग करके रख दें और इन्हें अपनी मित्र मंडली में बांट दें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवन में तरक्की होगी।

सफलता प्राप्ति का उपाय

आज के दिन स्वाति नक्षत्र में मिट्टी और जौ के आटे को मिलाकर, उसकी गोलियां तिल के तेल में सानकर बनानी चाहिए। उसके बाद इन गोलियों को भट्टी में पकाकर अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता मिलेगी ।

पैतृक संपत्ति समस्या समाधान उपाय

आज के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनिदेव के आगे जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पैतृक जमीन जायदाद संबंधी जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे आप जल्द ही बाहर निकल जायेंगे।

सरकारी कार्यों में सफलता का उपाय

आज के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए । आज आप किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है, क्योंकि यह शनि की दिशा है। आज के दिन इस प्रकार शनि स्तोत्र का पाठ करने से आपको सरकारी दफ्तर में अर्जी डालने में जो भी परेशानी आ रही है, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

बिजनेस वृद्धि का उपाय

आज के दिन आप मिट्टी का एक खाली घड़ा लीजिये और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस की गति आगे बढ़ेगी और दूसरों के मुकाबले आपके बिजनेस की नींव अधिक मजबूत होगी।

तरक्की सुनिश्चित करने का उपाय

आज शनिवार को स्वाति नक्षत्र और हर्षण योग के संयोग में आपको अपने लिये कोई ऐसा जूता या चप्पल लेनी चाहिए, जिसमें कोई चमकीली चीज लगी हो। आज के दिन इस तरह का जूता या चप्पल खरीदकर पहनने से आपके काम की तरक्की सुनिश्चित होगी।

मुसीबतों से राहत का उपाय

अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए । इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाए और उसके तने पर 7 बार वो कच्चा सूत लपेट दें। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करना चाहिए । मंत्र है- ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।

दुर्घटना भय दूर करने का उपाय

अगर आपको किसी दुर्घटना का या किसी अनहोनी घटना का भय बना रहता है तो आज के दिन गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटी अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में जाकर, किसी मजदूर को दें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दुर्घटना भय समाप्त हो जायेगा और आपमें कॉन्फिडेंस आयेगा।

दाम्पत्य संबंध मजबूत करने का उपाय

आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ किसी साफ पानी के स्रोत जैसे किसी नदी, तालाब या पोखर के पास जाएं और उस स्रोत के जल को दोनों हाथों में लेकर वरुण देव का ध्यान करते हुए और अपने रिश्ते की मजबूती के लिये भगवान से प्रार्थना करते हुए, जल को धीरे-धीरे करके वापस उसी पानी के स्रोत में डाल दें। अगर आपका पार्टनर किसी काम में व्यस्त है या आपसे कहीं दूर है, तो आप स्वयं ही साफ पानी के किसी स्रोत के पास जाकर दोनों के निमित्त यह उपाय कर लें। अगर आप किसी ऐसी जगह पर न जा पायें, तो घर पर ही नल का साफ पानी लेकर, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके वरुण देव का ध्यान करते हुए ये उपाय कर लें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों की मजबूती हमेशा बरकरार रहेगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News