mor36garh-logo

oppo ला रहा है 7000mAh बैटरी और वाटरप्रूफ बॉडी वाले 2 धाकड़ फ़ोन, 30 हजार के अंदर होगी कीमत

Oppo जल्द ही Oppo F33 और Oppo F33 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इनमें 7000mAh बैटरी, वॉटरप्रूफ बॉडी और दमदार AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट।

Oppo अपनी फ्लैगशिप F-सीरीज में नए स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस बार कंपनी Oppo F33 और Oppo F33 Pro को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लेटेस्ट हैंडसेट अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पेश किए जा सकते हैं। इनमें 7000mAh+ की बड़ी बैटरी और वॉटरप्रूफ (IP रेटिंग) बॉडी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि ये दोनों फोन ₹30,000 के अंदर आ सकते हैं, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News