mor36garh-logo

शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया:रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया, पंत रनआउट हुए; LSG-DC मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराया। इकाना स्टेडियम में मोहम्मद शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया। चेज में रिजवी ने सिक्स से मैच फिनिश किया। ऋषभ पंत का नॉन-स्ट्राइक एंड पर रनआउट अहम मोमेंट रहा।

LSG Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. लखनऊ का पहली पारी में लोएस्ट स्कोर

लखनऊ ने पहली पारी में अपना सबसे कम स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ 141 रन बनाए। इससे पहले रिकॉर्ड 153/8 था, जो 2022 में पंजाब के खिलाफ पुणे में बनाया था।

2. शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया

मोहम्मद शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया। प्रवीण कुमार और उमेश यादव ने 3-3 बार यह किया है। खास बात यह है कि शमी ने दो अलग टीमों के डेब्यू की पहली बॉल पर विकेट लिया।

2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू में उन्होंने केएल राहुल (LSG) को पहली गेंद पर आउट किया था। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू में भी उन्होंने केएल राहुल (DC) को पहली गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।

यहां से मैच के टॉप-8 मोमेंट्स…

1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया

मैच में 2 प्लेयर्स ने IPL डेब्यू किया। दिल्ली ने श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका को डेब्यू कैप दी। वहीं लखनऊ के लिए अनकैप्ड भारतीय मुकुल चौधरी ने पहला IPL मैच खेला।

2. पंत ने चौके से अपना खाता खोला

पहले ओवर में ऋषभ पंत ने मुकेश कुमार की गेंद पर चौके से खाता खोला। ओवर की तीसरी गेंद फुल और स्टंप्स के पास थी। पंत ने सीधे बल्ले से सामने शॉट खेलकर चौका लगाया।

3. पंत रनआउट हुए

2.6 ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर ऋषभ पंत रन आउट हुए। गेंद फुल लेंथ थी। मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला। बॉलर एंड पर मुकेश के हाथ से बॉल लगकर स्टंप्स से टकराई। नॉन स्ट्राइकर एंड पर पंत क्रीज से बाहर थे। गेंद स्टंप्स से लगी और पंत को लौटना पड़ा।

4. एनगिडी की स्लोअर बॉल पर पूरन बोल्ड

9वें ओवर में निकोलस पूरन बोल्ड हुए। लुंगी एनगिडी ने स्लोअर ऑफ-कटर फेंकी। पूरन ऑन साइड में फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट के समय उनका बैलेंस बिगड़ गया। गेंद बैट के नीचे से निकलकर सीधे स्टंप्स से टकराई।

5. मुकुल ने अपनी पहली दोनों बॉल पर चौका लगाया

10वें ओवर में मुकुल चौधरी ने लगातार दो चौकों से IPL में खाता खोला। कुलदीप यादव की गेंद पर मुकुल ने स्वीप शॉट खेला और गेंद फाइन लेग की ओर भेजी। अगली गेंद पर भी बैट का किनारा लेकर बॉल बाउंड्री की ओर गई।

6. मोहसिन ने विकेट मेडेन ओवर फेंका

तीसरे ओवर में मोहसिन खान ने विकेट लेकर रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने नीतीश राणा को अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। इसके बाद इम्पैक्ट सब के तौर पर समीर रिजवी आए। मोहसिन ने ऑफ स्टंप के बाहर लाइन रखकर रिजवी को डिफेंस करने पर मजबूर किया।

7. रिजवी की चौके से फिफ्टी

13.5 ओवर में समीर रिजवी ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। मार्करम की शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, रिज़वी ने बैकफुट पर जाकर पॉइंट के पीछे कट शॉट खेला। बॉल चौके के लिए बाउंड्री पार गई।

8. रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया

18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने अब्दुल समद के खिलाफ सिक्स लगाया। इससे टीम को 6 विकेट से जीत मिली। रिजवी ने समद की बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर भेजा।

Mor36garh

Mor36garh

Related News